➡️ ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर पीएम विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन बैतूल के सह-आयोजन में ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर पीएम विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय में 28 जुलाई को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट उपस्थित थी।
कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा स्कीम में पंजीकृत 190 से ज्यादा हितग्राहियों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा शासन की विभिन्न स्कीमों, उद्यमिता, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, शासकीय योजनाओं, कौशल विकास, मार्केटिंग, लोन प्रोसेस एवं विशेष रूप से राज्य स्तरीय पीएमयू से वक्ता मुनेश द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं एक्सपोर्ट विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम के दौरान भारतीय डाक द्वारा निशुल्क बचत खाते खोले गए एवं साथ ही क्यूआर कोड एवं बॉक्स उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम के दौरान सभी पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों से स्कीम के संबंध में फीडबैक भी लिया गया एवं आवश्यक मार्दशन देकर समस्या का निराकरण भी किया।
कार्यक्रम में एमएसएमई इंदौर से सहायक निदेशक गौरव गोयल, विकास, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बैतूल से महाप्रबंधक श्रीमती तृप्ति पाटिल, प्रवीण, लीड बैंक अधिकारी श्री आशुतोष सिंह, भारतीय डाक विभाग श्री नितेश सिंह, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक प्रदीप पटेल, शासकीय आईटीआई से प्राचार्य शुभम वानखेडे, गोविंदा पवार, एनएसडीसी सागर तिवारी एवं हथकरघा विभाग कुमारी पूजा मौर्य, श्री शुभम एवं भोपाल से श्री मुनीश गवाहदे उपस्थित हुए।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul