➡️ "मेरा युवा भारत" की जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न
जिले में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित "मेरा युवा भारत" अभियान के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट ने की।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती वदना जाट ने कहा कि "मेरा युवा भारत" भारत सरकार का युवा सशक्तिकरण का प्रमुख मंच है। इसका लक्ष्य 15 से 29 वर्ष के युवाओं को कौशल विकास, नेतृत्व, स्वैच्छिक सेवा और सामाजिक कार्यों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से युवा स्वयंसेवी गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सरकारी योजनाओं और प्रतियोगिताओं की जानकारी एक ही जगह प्राप्त कर सकते हैं।
जिला युवा अधिकारी ने समिति को बताया कि बैतूल जिले में "मेरा युवा भारत" के अंतर्गत से अधिक युवा पंजीकृत हो चुके हैं। आगामी महीनों में जिले के सभी विकासखंडों में युवा संवाद, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, खेल प्रतियोगिताएं और उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही कॉलेजों और आईटीआई में पंजीकरण शिविर लगाकर अधिक से अधिक युवाओं को इस मंच से जोड़ने की योजना है।
अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपनी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने के लिए "मेरा युवा भारत" पोर्टल का उपयोग करे। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों के माध्यम से गांव-गांव में डिजिटल साक्षरता, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियान चलाए जाएं। समिति के सदस्य संस्थाओं ने भी अपने-अपने क्षेत्र में युवाओं को जोड़कर कार्यक्रमों को सफल बनाने का सुझाव दिया। अंत में यह निर्णय लिया गया कि हर तीन महीने में बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी, ताकि बैतूल के युवा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
40 views | Betul, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026