➡️ #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान और हरियाली महोत्सव के तहत किया पौधरोपण
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड प्रभातपट्टन द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान एवं हरियाली महोत्सव के अंतर्गत ग्राम बिरौली झिल्पा स्थित प्रस्फुटन समिति की वाटिका में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर बर्खाड़े के खेत में स्थित प्रस्फुटन वाटिका में 15 आम के पौधे रोपित किए गए। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष इसी वाटिका में 50 पौधे लगाए गए थे, जिनमें से 40 पौधे वर्तमान में सुरक्षित एवं जीवित हैं। यह समिति द्वारा पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्रीमती राधा बरोदे, मेंटर श्री माधोराव कापसे, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर बर्खाड़े, सचिव श्री पंजाबराव रोशन हजारे तथा समिति के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधरोपण का संकल्प लिया।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
16 views | Betul, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026