Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

बिलासपुर: नगर परिषद घुमारवीं में आवारा पशु ने किया व्यक्ति को घायल, घटना के बाद व्यक्ति दिखा अचेत, लोगों ने की मदद । आज सुबह लगभग 10 बजे के बाद की बताई जा रही घटना, सीसीटीवी में कैद हुई घटना । #himachalpradesh #bilaspur #ghumarwin #strayanimals #accident #followers #highlights

Dharamshala, Kangra | Jun 3, 2026

MORE NEWS

कारगिल विजय दिवस से 15 अगस्त तक शहीदों के परिवारों को घर-घर जाकर सम्मानित करेगी सर्वजनकल्याण सभा: नवीन शर्मा।

सर्वजनकल्याण सभा इस वर्ष कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) से लेकर स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तक एक विशेष शहीद सम्मान अभियान चलाएगी। 

इस अभियान के तहत सभा के सदस्य शहीदों के परिवारों के घर-घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगे और वीर सपूतों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

आज सर्वजनकल्याण सभा हमीरपुर इकाई द्वारा धनेड़ पंचायत के तलासी गांव में जा कर शहीद अमित कुमार के घर जा कर शहीद अमित कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित किए गये व उनके परिवार जनों को सम्मानित किया गया।

इसी के साथ खटवीं धार में शहीद मिलखी राम जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके परिवार जनों को सम्मानित किया गया।
नवीन शर्मा ने कहा कि धनेड़ गाँव में शहीद सुरेश कुमार के घर जा कर परिवार जनों को सम्मानित किया व शहीद सुरेश कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

नवीन शर्मा ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर योद्धाओं का कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता। उन्होंने कहा, "शहीदों के परिवारों का सम्मान करना पूरे समाज का परम कर्तव्य है।
 सर्वजनकल्याण सभा इस अभियान के माध्यम से न केवल वीर नारियों और शहीदों के माता-पिता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करेगी, बल्कि युवा पीढ़ी को भी उनके सर्वोच्च बलिदान से प्रेरित करेगी।"उन्होंने बताया कि 26 जुलाई से शुरू होकर यह कार्यक्रम निरंतर 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सभा की विभिन्न टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर शहीद परिवारों से मुलाकात करेंगी, उन्हें स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित करेंगी और उनकी हर संभव सहायता का संकल्प दोहराएंगी। 
नवीन शर्मा ने स्थानीय जनता और युवाओं से भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करने और शहीदों की यादों को संजोए रखने का आह्वान किया है। इस अवसर पर सर्वजनकल्याण सभा के उपाध्यक्ष बलवीर जम्वाल, धनेड़ पंचायत के प्रधान सतीश,
पूर्व उप -प्रधान विजय पूर्व बूथ अध्यक्ष विपन,बूथ अध्यक्ष अजय सहित अन्य उपस्थित थे ।

कारगिल विजय दिवस से 15 अगस्त तक शहीदों के परिवारों को घर-घर जाकर सम्मानित करेगी सर्वजनकल्याण सभा: नवीन शर्मा। सर्वजनकल्याण सभा इस वर्ष कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) से लेकर स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तक एक विशेष शहीद सम्मान अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत सभा के सदस्य शहीदों के परिवारों के घर-घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगे और वीर सपूतों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आज सर्वजनकल्याण सभा हमीरपुर इकाई द्वारा धनेड़ पंचायत के तलासी गांव में जा कर शहीद अमित कुमार के घर जा कर शहीद अमित कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित किए गये व उनके परिवार जनों को सम्मानित किया गया। इसी के साथ खटवीं धार में शहीद मिलखी राम जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके परिवार जनों को सम्मानित किया गया। नवीन शर्मा ने कहा कि धनेड़ गाँव में शहीद सुरेश कुमार के घर जा कर परिवार जनों को सम्मानित किया व शहीद सुरेश कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। नवीन शर्मा ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर योद्धाओं का कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता। उन्होंने कहा, "शहीदों के परिवारों का सम्मान करना पूरे समाज का परम कर्तव्य है। सर्वजनकल्याण सभा इस अभियान के माध्यम से न केवल वीर नारियों और शहीदों के माता-पिता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करेगी, बल्कि युवा पीढ़ी को भी उनके सर्वोच्च बलिदान से प्रेरित करेगी।"उन्होंने बताया कि 26 जुलाई से शुरू होकर यह कार्यक्रम निरंतर 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सभा की विभिन्न टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर शहीद परिवारों से मुलाकात करेंगी, उन्हें स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित करेंगी और उनकी हर संभव सहायता का संकल्प दोहराएंगी। नवीन शर्मा ने स्थानीय जनता और युवाओं से भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करने और शहीदों की यादों को संजोए रखने का आह्वान किया है। इस अवसर पर सर्वजनकल्याण सभा के उपाध्यक्ष बलवीर जम्वाल, धनेड़ पंचायत के प्रधान सतीश, पूर्व उप -प्रधान विजय पूर्व बूथ अध्यक्ष विपन,बूथ अध्यक्ष अजय सहित अन्य उपस्थित थे ।

Dharamshala, Kangra | Jul 26, 2026

अंडर 14 राज्य स्तरीय प्रति स्पर्धा में हमीरपुर की लड़कियों की टीम के सिर सजा ताज 
लड़कों की टीम रही उपविजेता 
 जिला बास्केटबॉल संघ ने जताई खुशी 
राज्य स्तरीय अंदर 14 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हमीरपुर की लड़कियों ने राज्य स्तरीय खिताब अपने नाम किया है उन्होंने मंडी की टीम को उन्हीं की जमीन पर हराकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस किताब का तक अपने सर लगा लिया वहीं लड़कों की टीम मंडी की टीम के आगे चित हो गई कुल मिलाकर लड़के वह लड़कियों की टीम में लड़कियों की टीम प्रदेश स्तर पर विनर रही जबकि लड़कों की टीम उप विजेता रही जिला बास्केट संघ ने इस पर खुशी प्रकट करते हुए दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों वह उनके कोच को बधाई दी है जानकारी देते हुए जिला बास्केट संघ के प्रवक्ता सुरेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जुलाई से या प्रतियोगिता मंडी जिला में शुरू हुई थी इस टीम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों की टीमों ने अपने-अपने भाग्य को आजमाया वही हमीरपुर की टीमों का चयन संघ की सिलेक्शन कमिटी ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोनी देवी में किया चयनित खिलाड़ियों में लड़कों की टीम का प्रशिक्षण सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोनी देवी के खेल मैदान में चला जबकि लड़कियों का प्रशिक्षण सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेराप्रौल के खेल मैदान में चला लड़कियों की टीम को बतौर कोच के रूप में संघ के महासचिव संजीव ठाकुर ने भूमिका निभाते हुए इन टीम के खिलाड़ियों को बास्केटबॉल की बारीकियां के टिप्स देकर इस मंजिल तक पहुंचाय है वहीं दूसरी तरफ लड़कों की टीम को प्रशिक्षण देने की भूमिकासंदीप पठानिया और रवि चंदेल ने निभाई।
उन्होंने बताया कि फाइनल में लड़कियों की टीम ने हमीरपुर ने मंडी 43-25से हराया जबकि लड़कों टीम में मंडीने हमीरपुर 
38-2 5से हराया उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद हमीरपुर की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी सफलता का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को अपने नाम किया है इसके लिए खिलाड़ियों के साथ-साथ पूरी संघ की कार्यकारिणी बधाई का पात्र है

अंडर 14 राज्य स्तरीय प्रति स्पर्धा में हमीरपुर की लड़कियों की टीम के सिर सजा ताज लड़कों की टीम रही उपविजेता जिला बास्केटबॉल संघ ने जताई खुशी राज्य स्तरीय अंदर 14 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हमीरपुर की लड़कियों ने राज्य स्तरीय खिताब अपने नाम किया है उन्होंने मंडी की टीम को उन्हीं की जमीन पर हराकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस किताब का तक अपने सर लगा लिया वहीं लड़कों की टीम मंडी की टीम के आगे चित हो गई कुल मिलाकर लड़के वह लड़कियों की टीम में लड़कियों की टीम प्रदेश स्तर पर विनर रही जबकि लड़कों की टीम उप विजेता रही जिला बास्केट संघ ने इस पर खुशी प्रकट करते हुए दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों वह उनके कोच को बधाई दी है जानकारी देते हुए जिला बास्केट संघ के प्रवक्ता सुरेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जुलाई से या प्रतियोगिता मंडी जिला में शुरू हुई थी इस टीम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों की टीमों ने अपने-अपने भाग्य को आजमाया वही हमीरपुर की टीमों का चयन संघ की सिलेक्शन कमिटी ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोनी देवी में किया चयनित खिलाड़ियों में लड़कों की टीम का प्रशिक्षण सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोनी देवी के खेल मैदान में चला जबकि लड़कियों का प्रशिक्षण सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेराप्रौल के खेल मैदान में चला लड़कियों की टीम को बतौर कोच के रूप में संघ के महासचिव संजीव ठाकुर ने भूमिका निभाते हुए इन टीम के खिलाड़ियों को बास्केटबॉल की बारीकियां के टिप्स देकर इस मंजिल तक पहुंचाय है वहीं दूसरी तरफ लड़कों की टीम को प्रशिक्षण देने की भूमिकासंदीप पठानिया और रवि चंदेल ने निभाई। उन्होंने बताया कि फाइनल में लड़कियों की टीम ने हमीरपुर ने मंडी 43-25से हराया जबकि लड़कों टीम में मंडीने हमीरपुर 38-2 5से हराया उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद हमीरपुर की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी सफलता का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को अपने नाम किया है इसके लिए खिलाड़ियों के साथ-साथ पूरी संघ की कार्यकारिणी बधाई का पात्र है

Dharamshala, Kangra | Jul 26, 2026

बड़ी खबर!!

*परीक्षा सुधारों के लिए पीएम मोदी ने  एक और इंस्टा वीडियो जारी किया..!!*

PM मोदी के निर्देश पर नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। 

यह टास्क फोर्स देश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों के लिए सुझाव देगी।

बड़ी खबर!! *परीक्षा सुधारों के लिए पीएम मोदी ने एक और इंस्टा वीडियो जारी किया..!!* PM मोदी के निर्देश पर नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स देश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों के लिए सुझाव देगी।

Dharamshala, Kangra | Jul 26, 2026

आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक संजय शर्मा सम्मानित हमीरपुर। 
जुलाई-आकाशवाणी, हमीरपुर के वरिष्ठ उदघोषक संजय शर्मा को पहाड़ी बोली एवं लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा उत्थान में उनके योगदान के लिए पहाड़ी भाषा (बोली) विकास संगम संस्था, पालमपुर आंद्रेट ने ‘शिखर सम्मान  से सम्मानित किया है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रमेश कटोच,सचिव संजय मेहरा, मुख्य संरक्षक डाक्टर धनी राम सांख्यान, कोष प्रभारी ओम प्रकाश भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि संजय शर्मा पिछले करीब तीन दशकों से आकाशवाणी में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। पहाड़ी बोली में हास्य नाटिका ‘असा दा संदूकुडू’ और ‘रीडीया दी तान’ में माठू राम की भूमिका निभाने के अलावा कार्यक्रम ‘गल तुसां दी’ कार्यक्रम के प्रणेता भी हैं। उन्होंने इन कार्यक्रमों से अपने श्रोताओं के दिलों में ख़ास पहचान बनाई है। अपनी प्रतिभा के बल पर कई सामाजिक मुद्दों, लोक संस्कृति और परंपराओं से श्रोताओं को रू-ब-रू करवाने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई है। भाषा एवं कला संस्कृति विभाग, हमीर उत्सव, राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव और अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में बतौर निर्णायक मंडल में वे अपनी सहभागिता दर्ज करवा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, मंडी शिवरात्रि, सुजानपुर की होली और देश में हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में आयोजित होने वाले कुंभों का आंखों देखा हाल भी प्रस्तुत कर चुके हैं। छात्र जीवन से लोक संस्कृति एवं नाट्य विधा से जुड़े होने से कई राष्ट्र स्तरीय आयोजनों में भी  शिरकत कर चुके हैं। उन्होंने इसका श्रेय आकाशवाणी हमीरपुर को दिया है।
उनका कहना है कि लोक संस्कृति से जुड़े रीति-रिवाज़, परम्पराएँ, कथाएँ, कहानियाँ, गाथाएँ, गीत, पहनावा, खान-पान आदि हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। इनका संरक्षण तभी संभव है जब हम अपनी जड़ों से जुड़े रहें। आने वाली पीढ़ी को इस विरासत को संभालकर रखना चाहिए और अपनी लोक बोली में बातचीत करने में गुरेज़ नहीं करना चाहिए

आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक संजय शर्मा सम्मानित हमीरपुर। जुलाई-आकाशवाणी, हमीरपुर के वरिष्ठ उदघोषक संजय शर्मा को पहाड़ी बोली एवं लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा उत्थान में उनके योगदान के लिए पहाड़ी भाषा (बोली) विकास संगम संस्था, पालमपुर आंद्रेट ने ‘शिखर सम्मान से सम्मानित किया है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रमेश कटोच,सचिव संजय मेहरा, मुख्य संरक्षक डाक्टर धनी राम सांख्यान, कोष प्रभारी ओम प्रकाश भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि संजय शर्मा पिछले करीब तीन दशकों से आकाशवाणी में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। पहाड़ी बोली में हास्य नाटिका ‘असा दा संदूकुडू’ और ‘रीडीया दी तान’ में माठू राम की भूमिका निभाने के अलावा कार्यक्रम ‘गल तुसां दी’ कार्यक्रम के प्रणेता भी हैं। उन्होंने इन कार्यक्रमों से अपने श्रोताओं के दिलों में ख़ास पहचान बनाई है। अपनी प्रतिभा के बल पर कई सामाजिक मुद्दों, लोक संस्कृति और परंपराओं से श्रोताओं को रू-ब-रू करवाने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई है। भाषा एवं कला संस्कृति विभाग, हमीर उत्सव, राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव और अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में बतौर निर्णायक मंडल में वे अपनी सहभागिता दर्ज करवा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, मंडी शिवरात्रि, सुजानपुर की होली और देश में हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में आयोजित होने वाले कुंभों का आंखों देखा हाल भी प्रस्तुत कर चुके हैं। छात्र जीवन से लोक संस्कृति एवं नाट्य विधा से जुड़े होने से कई राष्ट्र स्तरीय आयोजनों में भी शिरकत कर चुके हैं। उन्होंने इसका श्रेय आकाशवाणी हमीरपुर को दिया है। उनका कहना है कि लोक संस्कृति से जुड़े रीति-रिवाज़, परम्पराएँ, कथाएँ, कहानियाँ, गाथाएँ, गीत, पहनावा, खान-पान आदि हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। इनका संरक्षण तभी संभव है जब हम अपनी जड़ों से जुड़े रहें। आने वाली पीढ़ी को इस विरासत को संभालकर रखना चाहिए और अपनी लोक बोली में बातचीत करने में गुरेज़ नहीं करना चाहिए

Dharamshala, Kangra | Jul 26, 2026

आरसेटी ने 30 महिलाओं को करवाया ब्यूटीशियन का कोर्स

आरसेटी ने 30 महिलाओं को करवाया ब्यूटीशियन का कोर्स

Dharamshala, Kangra | Jul 26, 2026