अटेर: मसूरी गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई, एक क्विंटल मावा ज़ब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित
Ater, Bhind | Nov 1, 2026 भिण्ड कलेक्टर पवन कुमार जैन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने तहसील क्षेत्र में दूध एवं दूध से बने पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए आज रविवार के रोज दोपहर 3 बजे छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मसूरी स्थित एक डेयरी से एक क्विंटल मिलावटी मावा जप्त किया गया और डेयरी संचालक का लाइसेंस मौके पर ही निलंबित कर दिया गया।