कांके: मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर वॉलीबॉल प्रदर्शनी मैच का आयोजन
Kanke, Ranchi | Jun 27, 2025 मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर वॉलीबॉल प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल प्रदर्शनी मैच में बंदगाड़ी वॉलीबॉल क्लब और ऑक्सीजन पार्क टीम के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसे बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक देखा।