कांके: जिला स्कूल मैदान से राजभवन तक आदिवासी रूढी सुरक्षा मंच ने पेसा कानून की मांग को लेकर किया राज भवन मार्च
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2025 राजधानी रांची के जिला स्कूल मैदान से राजभवन तक आदिवासी रूढी सुरक्षा मंच के द्वारा राज भवन मार्च किया गया यह मार्च पेसा कानून लागू करने को लेकर मूल रूप से रहा इस मार्च में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं सरना धर्म लंबियों एवं परंपरा से जुड़े नागरिकों की उपस्थिति देखी गई मार्च के उपरांत एक प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राजपाल झारखंड के नाम ज्ञापन सोपा जिसमें अनुसूचित क्षेत्र में पेसा कानून को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की गई. प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन में कहा कि पेसा कानून 1996 मैं अनुसूचित क्षेत्र की स्वशासन संस्कृति पहचान और संसाधनों की रक्षा हेतु पारित किया गया था लेकिन झारखंड में आज तक इसे प्रभावी रूप से लागू नहीं किया गया है पूर्ववर्ती सरकार द्वारा नियमावली का मसौदा तैयार किया गया था परंतु वर्तमान सरकार ने इसे लागू नहीं किया जिससे आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकार कमजोर हो रहे हैं