कांके: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में रथयात्रा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह से हो रही है पूजा-अर्चना
Kanke, Ranchi | Jun 27, 2025 रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में रथयात्रा के मौके पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बता दें कि जगन्नाथपुर मंदिर में 333 वर्षों से रथयात्रा की परंपरा निर्बाध रूप से जारी है। आज दोपहर बाद प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा जगन्नाथपुर मंदिर से शुरू होगी, जिसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।