Public App Logo
मुरैना के कैलारस में शक्कर कारखाना चालू कराने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू। मुरैना जिले के कैलारस में शक्कर कारखाना चालू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय सहित कई सामाजिक संगठनों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय नेताओं की ओर से कई बार शक्कर कारखाना चालू कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन आज दिनांक तक कारखाना शुरू नहीं हो पाया। कांग्रेस नेता एवं सामाजिक संगठनों का कहना है कि जब तक कैलारस का शक्कर कारखाना चालू नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर वे आमरण अनशन करेंगे। अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या कदम उठाती है। - Morena Nagar News