मंझनपुर: मंझनपुर थाना पुलिस ने 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने वाले हैवान को दबोचा, घर में छत फांदकर घुसा था
कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गांव असकरनपुर मंगरोहनी में एक सनसनीखेज वारदात में एक युवक ने घर की छत फांदकर घुसते हुए 19 वर्षीय युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत मिलते ही मंझनपुर पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।