मधेपुरा: महिलाओं की सुरक्षा पर प्रशिक्षण, लैंगिक उत्पीड़न रोकने के कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी
मधेपुरा में महिला एवं बाल विकास निगम और समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सहित पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। महिलाओं की सुरक्षा, उत्पीड़न की रोकथाम और शिकायत निवारण के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।