शिवपुरी नगर: ईटमा रोड रेलवे ब्रिज के पास प्याज के गोदाम से 50 लहसुन के कट्टे चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज
जानकारी के अनुसार शाहरुख रईन पुत्र सलीम रईन निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी ने बताया कि 9 दिसंबर 2024 को सुबह 10 बजे लहसुन प्याज के गोदाम से 50 लहसुन के कट्टे अज्ञात चोर दीवार तोड़कर ले उड़े। जिसकी शिकायत आज पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। जहां पुलिस जांच में जुट गई है।