शिवपुरी नगर: डोडयाई गांव में जियोटैगिंग के बदले रोजगार सहायक मांग रहा रिश्वत, ग्रामीणों ने कलेक्टर से हटाने की मांग की
डोडयाई ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित हो रहा है आवास की जियोटैगिंग के एवज में 5000 से ₹10000 रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराते हुए रोजगार सहायक को हटाने की मांग की है।