सिमरिया: जंगल में भालू के हमले में ग्रामीण घायल, वनकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
Simariya, Panna | Aug 20, 2026 पन्ना के मोहन्द्रा परिक्षेत्र में भालू के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। अधराड़ी बीट के जंगल में 19 अगस्त की शाम ग्राम दामुइया निवासी राकेश सिंह का सामना भालू और उसके दो शावकों से हो गया। भालू के हमले में घायल राकेश को वनकर्मियों ने तत्काल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से उन्हें कटनी रेफर किया गया है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।