कोरबा। जिले के टीपी नगर क्षेत्र में शराब दुकान के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दर्री थाना क्षेत्र के अटल आवास निवासी करीब 40 वर्षीय सुग्रीव रजवार के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सुग्रीव गैरेज में काम करके अपना जीवनयापन करता था। शव मिलने की सूचना पर सीएसईबी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
अब सवाल यह है कि सुग्रीव रजवार की मौत आखिर कैसे हुई? इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
#korba #chhattisgarh #chhattisgarhupdate24 #viral #news
Korba, Korba | Nov 12, 2026