टीकमगढ़: झिनगुवा गांव के पास सड़क हादसे में घायल हुई एक महिला, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
झिनगुवा गांव के पास सोमवार को एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। कारी गांव निवासी रामकली नाम की महिला अपने परिजन के साथ बाइक से अपने गांव से बल्देवगढ़ की ओर जा रही थी रास्ते में झिनगुवा गांव के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।