टीकमगढ़: SP और कलेक्टर ने कुंडेश्वर मेला प्रांगण में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा, दिए आवश्यक निर्देश
कुंडेश्वर मंदिर में मकर संक्रांति के त्योहार पर मेला लगता है और बड़ी संख्या में लोग कुंडेश्वर पहुंचते हैं। इस दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था हेतु बड़ी संख्या में पुलिस बल आज दिनांक से तैनात किया गयाहै। अधीक्षक और कलेक्टर द्वारा मेला प्रांगण का संयुक्त भ्रमण किया गया। कर्मचारियों को अपनी अच्छे से ड्यूटी करने एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए है।