खींवसर: हिरपुरा के ग्रामीणों ने दलित समाज को तालाब से पीने के पानी के लिए रोके जाने के खिलाफ खून से लिखा पत्र कलेक्टर को सौंपा
खींवसर के बैरावास ग्राम पंचायत के हिरपुरा गांव के दलित समाज के लोगों को तालाब से पीने के पानी पर कुछ लोगों द्वारा रोक लगा देने के कारण दलित समाज व ग्रामीणों ने नागौर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित को खुन से लिखा पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।