कुलपहाड़: दुकान बंद करते ही लगी भीषण आग, रिपेयरिंग मशीनों समेत दर्जनों मोबाइल जलकर राख,
कुलपहाड़
कुलपहाड़ कस्बे में राजा मोबाइल गैलरी एंड सीसीटीवी रिपेयरिंग सेंटर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकानदार नितेंद्र कुमार चौरसिया दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे कि महज पांच मिनट बाद दुकान से धुआं उठने लगा। स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी। दुकानदार मौके पर पहुंचे और शटर खोलते ही आग विकराल।