इस्लामनगर अलीगंज: तेलार गांव में मवेशी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले किया
चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलार गावं से एक मवेशी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने चंद्रदीप चौक के समीप पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक रात्रि 11 बजे के लगभग तेलार गांव से एक मवेशी चोरी कर भाग रहा था तभी स्थानीय ग्रामीणों के मदद से दोनों युवकों को पकड़ लिया।