इस्लामनगर अलीगंज: 6 अक्टूबर को चंद्रदीप, लछुआड़ व सिकंदरा थाना क्षेत्र में लूटपाट करने वाले अंतरजिला गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार
बीते 6 अक्टूबर को चंद्रदीप, लछुआड़ व सिंकन्दरा थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले अंतरजिला गिरोह के 7 अपराधी को महज 2 दिन में चंद्रदीप थाने की पुलिस ने जिला पुलिस एवं टेक्निकल सेल की मदद से अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटी गई मोबाइल व बाइक भी बरामद की गई। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने गुरुवार दोपहर 2 बजे के लगभग दी।