इस्लामनगर अलीगंज: बरडीह मोड़ के पास तीन बाइक की भीषण टक्कर में इस्लामनगर के एक युवक की मौत, चार घायल, परिजनों में पसरा मातम
सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग बरडीह मोड़ के पास गुरुवार करीब 1 बजे के लगभग तेज रफ्तार तीन बाइक की आपस में भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अलग-अलग बाइक पर सवाल 4 युवक बुरी तरह घायल हो गया। मृतक की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है।