इस्लामनगर अलीगंज: दुर्गा पूजा को लेकर एडीएम ने अलीगंज और सोनखार मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न मंदिर परिसर का दौरा किया और विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान शुक्रवार संध्या 5 बजे के लगभग अलीगंज व सोनखार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर का एडीएम शुभाष चंद्र मंडल, सीओ रंजन कुमार दिवाकर एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा पूजा स्थल एवं मेला का जायजा लिया।