इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज में नवरात्र के मौके पर कानपुर से आए जोजो म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार बिखेर रहे जलवा, श्रद्धालु भक्ति में डूबे
अलीगंज अंदर बाजार सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर मे नवरात्र को लेकर नौ दिनों तक चलने वाले भक्ति कार्यक्रम में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। बता दें कि श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अलीगंज के सौजन्य से नवरात्र के अवसर पर मंगलवार की देर संध्या 8 बजे कानपुर से जोजो म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा भक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।