Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

जमुई: अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा में आयोजित योग शिविर में शांति का दिया गया संदेश कभी नक्सली गतिविधियों और नक्सली प्रशिक्षण शिविरों के लिए चर्चित रहा गुरमाहा गांव अब जिला प्रशासन के प्रयास से शांति के साथ खुशियां छाई हुई है। यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को दिन के 11:00 बजे तक योग शिविर का आयोजन कर यह संदेश दिया कि अब यह इलाका हिंसा और भय नहीं, बल्कि विकास, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता की राह पर आगे बढ़ रहा है। जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित गुरमाहा के उसी ऐतिहासिक मैदान में योग शिविर आयोजित किया गया, जहां कभी नक्सलियों का 9वां कांग्रेस अधिवेशन हुआ था और हिंसक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण दिया जाता था। जिला प्रशासन द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि गुरमाहा की धरती पर योग शिविर का आयोजन परिवर्तन और विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक समय नक्सलवाद के कारण इस क्षेत्र तक पहुंचना और लोगों से संवाद करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नल-जल योजना का उद्घाटन किया गया है, बिजली आपूर्ति बहाल करने की दिशा में कार्य चल रहा है, नए विद्यालय भवन स्वीकृत किए गए हैं तथा उप स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि गुरमाहा में आज तक कोई मंत्री या जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा था। “मैं यहां केवल मंत्री नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की बेटी बनकर आई हूं और इसके विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं,। उन्होंने योग को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का माध्यम बताते हुए ग्रामीणों से नियमित योग अपनाने की अपील की। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि योग अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के रूप में भी पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि बिहार के खिलाड़ियों ने योग में विश्व स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। जिलाधिकारी नवीन ने कहा कि गुरमाहा में योग शिविर आयोजित करने का उद्देश्य केवल योग का प्रचार-प्रसार नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की नई पहचान स्थापित करना भी है। उन्होंने कहा कि जमुई अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की नई कहानी लिख रहा है। गुरमाहा में आयोजित यह कार्यक्रम इसी बदलाव का प्रतीक है, जिसने यह संदेश दिया कि जहां कभी बंदूकों की गूंज सुनाई देती थी, वहां आज योग और विकास की नई धारा बह रही है। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuiPolice #jamuibihar #naxal #naxalprabhavitkshetra #dmjamui #spjamui

Jamui, Jamui | Jun 21, 2026

MORE NEWS

जमुई: सावन की पहली सोमवारी पर जमुई के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतेजाम

हिन्दुओं के पवित्र महीना सावन की शुरुआत हो चुकी है और  सावन की पहली सोमवारी को अहले सुबह से ही सिकंदरा के महादेव सिमरिया स्थित धनेश्वर नाथ मंदिर, पंचमंदिर, पतनेश्वर धाम मंदिर, गिद्धेश्वर शिव मंदिर और बाबा धनेश्वर नाथ शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को दिन के 11:00 बजे के बाद तक भी श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों पर लगी हुई है जो शाम तक रहेगी। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक कर रहे हैं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भस्म, सफेद फूल और भांग भगवान शिव को अर्पित कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर भक्ति में श्रद्धालु लीन हैं। कई श्रद्धालु उपवास पर भी हैं। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 
वहीं सावन की पहली सोमवारी को लेकर शिव मंदिरों में भी भव्य तैयारी की गई है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी के साथ ही फूलों से शिवालयों को आकर्षक किया गया है। इस दौरान विभिन्न शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए हैं। पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है। मंदिर कमिटी द्वारा भी श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के लिए परेशानी न हो इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है। पूजा अर्चना के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर भी लगाया गया है। एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। पूरी तरह सुरक्षा व विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया गया है। श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी मंदिर कमेटियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। #jamuinews

जमुई: सावन की पहली सोमवारी पर जमुई के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतेजाम हिन्दुओं के पवित्र महीना सावन की शुरुआत हो चुकी है और सावन की पहली सोमवारी को अहले सुबह से ही सिकंदरा के महादेव सिमरिया स्थित धनेश्वर नाथ मंदिर, पंचमंदिर, पतनेश्वर धाम मंदिर, गिद्धेश्वर शिव मंदिर और बाबा धनेश्वर नाथ शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को दिन के 11:00 बजे के बाद तक भी श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों पर लगी हुई है जो शाम तक रहेगी। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक कर रहे हैं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भस्म, सफेद फूल और भांग भगवान शिव को अर्पित कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर भक्ति में श्रद्धालु लीन हैं। कई श्रद्धालु उपवास पर भी हैं। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं सावन की पहली सोमवारी को लेकर शिव मंदिरों में भी भव्य तैयारी की गई है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी के साथ ही फूलों से शिवालयों को आकर्षक किया गया है। इस दौरान विभिन्न शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए हैं। पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है। मंदिर कमिटी द्वारा भी श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के लिए परेशानी न हो इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है। पूजा अर्चना के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर भी लगाया गया है। एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। पूरी तरह सुरक्षा व विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया गया है। श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी मंदिर कमेटियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। #jamuinews

Jamui, Jamui | Aug 3, 2026

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद।

Jamui, Jamui | Aug 3, 2026

पूरे जम्मू जिला में है जांच चल रही है कि कहां क्या-क्या समस्या है

पूरे जम्मू जिला में है जांच चल रही है कि कहां क्या-क्या समस्या है

Jamui, Jamui | Aug 3, 2026

जमुई: वज्रपात से पति की मौ^/त, पत्नी झु^ल^सी

जमुई जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पोकहरा गांव में वज्रपात से टोला सेवक प्रकाश तुरी की घ^ट^ना^स्थल पर ही मौ^/त हो गई, जबकि उनकी पत्नी गुड़िया देवी बुरी तरह झु^ल^स गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद गं^भी^र अवस्था में गुड़िया देवी को स्वास्थ्य केंद्र चकाई में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया, जबकि पुलिस द्वारा मृ^त^क टोला सेवक के श^व का रविवार की शाम 5:00 बजे सदर अस्पताल में पो^स्ट^मा^र्ट^म कराया गया और श^व को परिजन के हवाले कर दिया गया। #jamuinews #jamuitopnews #jamuiPolice #Vajrapat

जमुई: वज्रपात से पति की मौ^/त, पत्नी झु^ल^सी जमुई जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पोकहरा गांव में वज्रपात से टोला सेवक प्रकाश तुरी की घ^ट^ना^स्थल पर ही मौ^/त हो गई, जबकि उनकी पत्नी गुड़िया देवी बुरी तरह झु^ल^स गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद गं^भी^र अवस्था में गुड़िया देवी को स्वास्थ्य केंद्र चकाई में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया, जबकि पुलिस द्वारा मृ^त^क टोला सेवक के श^व का रविवार की शाम 5:00 बजे सदर अस्पताल में पो^स्ट^मा^र्ट^म कराया गया और श^व को परिजन के हवाले कर दिया गया। #jamuinews #jamuitopnews #jamuiPolice #Vajrapat

Jamui, Jamui | Aug 3, 2026

उमर 55 के दिल बचपन के 90 साल की उम्र में बैसाखी के सारे दंडवत देते हुए जा रहा बाबा धाम #viralvideo #trendingvideo #kanvriya #bolbam

उमर 55 के दिल बचपन के 90 साल की उम्र में बैसाखी के सारे दंडवत देते हुए जा रहा बाबा धाम #viralvideo #trendingvideo #kanvriya #bolbam

Jamui, Jamui | Aug 3, 2026

जमुई: अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा में आयोजित योग शिविर में शांति का दिया गया संदेश कभी नक्सली गतिविधियों और नक्सली प्रशिक्षण शिविरों के लिए चर्चित रहा गुरमाहा गांव अब जिला प्रशासन के प्रयास से शांति के साथ खुशियां छाई हुई है। यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को दिन के 11:00 बजे तक योग शिविर का आयोजन कर यह संदेश दिया कि अब यह इलाका हिंसा और भय नहीं, बल्कि विकास, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता की राह पर आगे बढ़ रहा है। जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित गुरमाहा के उसी ऐतिहासिक मैदान में योग शिविर आयोजित किया गया, जहां कभी नक्सलियों का 9वां कांग्रेस अधिवेशन हुआ था और हिंसक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण दिया जाता था। जिला प्रशासन द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि गुरमाहा की धरती पर योग शिविर का आयोजन परिवर्तन और विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक समय नक्सलवाद के कारण इस क्षेत्र तक पहुंचना और लोगों से संवाद करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नल-जल योजना का उद्घाटन किया गया है, बिजली आपूर्ति बहाल करने की दिशा में कार्य चल रहा है, नए विद्यालय भवन स्वीकृत किए गए हैं तथा उप स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि गुरमाहा में आज तक कोई मंत्री या जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा था। “मैं यहां केवल मंत्री नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की बेटी बनकर आई हूं और इसके विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं,। उन्होंने योग को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का माध्यम बताते हुए ग्रामीणों से नियमित योग अपनाने की अपील की। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि योग अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के रूप में भी पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि बिहार के खिलाड़ियों ने योग में विश्व स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। जिलाधिकारी नवीन ने कहा कि गुरमाहा में योग शिविर आयोजित करने का उद्देश्य केवल योग का प्रचार-प्रसार नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की नई पहचान स्थापित करना भी है। उन्होंने कहा कि जमुई अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की नई कहानी लिख रहा है। गुरमाहा में आयोजित यह कार्यक्रम इसी बदलाव का प्रतीक है, जिसने यह संदेश दिया कि जहां कभी बंदूकों की गूंज सुनाई देती थी, वहां आज योग और विकास की नई धारा बह रही है। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuiPolice #jamuibihar #naxal #naxalprabhavitkshetra #dmjamui #spjamui - Jamui News