Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

Naxalprabhavitkshetra

जमुई: अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा में आयोजित योग शिविर में शांति का दिया गया संदेश

कभी नक्सली गतिविधियों और नक्सली प्रशिक्षण शिविरों के लिए चर्चित रहा गुरमाहा गांव अब जिला प्रशासन के प्रयास से शांति  के साथ खुशियां छाई हुई है। यहां  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को दिन के 11:00 बजे तक योग शिविर का आयोजन कर यह संदेश दिया कि अब यह इलाका हिंसा और भय नहीं, बल्कि विकास, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता की राह पर आगे बढ़ रहा है।
जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित गुरमाहा के उसी ऐतिहासिक मैदान में योग शिविर आयोजित किया गया, जहां कभी नक्सलियों का 9वां कांग्रेस अधिवेशन हुआ था और हिंसक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण दिया जाता था। जिला प्रशासन द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि गुरमाहा की धरती पर योग शिविर का आयोजन परिवर्तन और विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक समय नक्सलवाद के कारण इस क्षेत्र तक पहुंचना और लोगों से संवाद करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नल-जल योजना का उद्घाटन किया गया है, बिजली आपूर्ति बहाल करने की दिशा में कार्य चल रहा है, नए विद्यालय भवन स्वीकृत किए गए हैं तथा उप स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए जाएंगे।
मंत्री ने कहा कि गुरमाहा में आज तक कोई मंत्री या जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा था। “मैं यहां केवल मंत्री नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की बेटी बनकर आई हूं और इसके विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं,। उन्होंने योग को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का माध्यम बताते हुए ग्रामीणों से नियमित योग अपनाने की अपील की।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि योग अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के रूप में भी पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि बिहार के खिलाड़ियों ने योग में विश्व स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।

जिलाधिकारी नवीन ने कहा कि गुरमाहा में योग शिविर आयोजित करने का उद्देश्य केवल योग का प्रचार-प्रसार नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की नई पहचान स्थापित करना भी है। उन्होंने कहा कि जमुई अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की नई कहानी लिख रहा है। गुरमाहा में आयोजित यह कार्यक्रम इसी बदलाव का प्रतीक है, जिसने यह संदेश दिया कि जहां कभी बंदूकों की गूंज सुनाई देती थी, वहां आज योग और विकास की नई धारा बह रही है। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuiPolice #jamuibihar #naxal #naxalprabhavitkshetra #dmjamui #spjamui

जमुई: अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा में आयोजित योग शिविर में शांति का दिया गया संदेश कभी नक्सली गतिविधियों और नक्सली प्रशिक्षण शिविरों के लिए चर्चित रहा गुरमाहा गांव अब जिला प्रशासन के प्रयास से शांति के साथ खुशियां छाई हुई है। यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को दिन के 11:00 बजे तक योग शिविर का आयोजन कर यह संदेश दिया कि अब यह इलाका हिंसा और भय नहीं, बल्कि विकास, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता की राह पर आगे बढ़ रहा है। जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित गुरमाहा के उसी ऐतिहासिक मैदान में योग शिविर आयोजित किया गया, जहां कभी नक्सलियों का 9वां कांग्रेस अधिवेशन हुआ था और हिंसक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण दिया जाता था। जिला प्रशासन द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि गुरमाहा की धरती पर योग शिविर का आयोजन परिवर्तन और विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक समय नक्सलवाद के कारण इस क्षेत्र तक पहुंचना और लोगों से संवाद करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नल-जल योजना का उद्घाटन किया गया है, बिजली आपूर्ति बहाल करने की दिशा में कार्य चल रहा है, नए विद्यालय भवन स्वीकृत किए गए हैं तथा उप स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि गुरमाहा में आज तक कोई मंत्री या जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा था। “मैं यहां केवल मंत्री नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की बेटी बनकर आई हूं और इसके विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं,। उन्होंने योग को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का माध्यम बताते हुए ग्रामीणों से नियमित योग अपनाने की अपील की। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि योग अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के रूप में भी पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि बिहार के खिलाड़ियों ने योग में विश्व स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। जिलाधिकारी नवीन ने कहा कि गुरमाहा में योग शिविर आयोजित करने का उद्देश्य केवल योग का प्रचार-प्रसार नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की नई पहचान स्थापित करना भी है। उन्होंने कहा कि जमुई अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की नई कहानी लिख रहा है। गुरमाहा में आयोजित यह कार्यक्रम इसी बदलाव का प्रतीक है, जिसने यह संदेश दिया कि जहां कभी बंदूकों की गूंज सुनाई देती थी, वहां आज योग और विकास की नई धारा बह रही है। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuiPolice #jamuibihar #naxal #naxalprabhavitkshetra #dmjamui #spjamui

Jamui, Jamui | Jun 21, 2026

Latest Naxalprabhavitkshetra News Videos - Watch the Latest News of July 14, 2026 | Public App