कहरा: भवदेवा गांव में भाई से विवाद की जानकारी लेने पहुंचे युवक पर हमला, ज़ख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया
घटना बलवाहाट थाना के भवदेवा गांव का है। जहां भाई से हुये विवाद की जानकारी लेने पहुंचे युवक अमरनाथ साह को अयोधी ठाकुर,पूनम देवी,रंजीत ठाकुर,रीता देवी अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर रड से मारकर जख़्मी कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसका चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।