कहरा: बैजनाथपुर थाना पुलिस ने लूट कांड का किया उद्भेदन, 3 अपराधी गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा भी बरामद: सदर SDPO
बैजनाथपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 3 अपराधी को सवेला चौक के समीप से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 1 देसी कट्टा 1 जिंदा कारतूस 5 मोबाइल 1 मोटरसाइकिल और 20हजार लूट की गई रुपया भी बरामद किया है। आज सदर थाना परिसर में सदर SDPO आलोक कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। अपराधी का नाम बालाजी कुमार हिमसागर कुमार और अभिनव कुमार है।