कहरा: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भोराहा गांव में जमीनी विवाद के चलते मारपीट, एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भोराहा गांव वार्ड 7 में जमीनी विवाद को लेकर जम कर हुई मारपीट जिस मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जख्मी का नाम सुशील कुमार जो की बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भोराहा गांव वार्ड 7 का रहने वाला बताया जा रहा है। जख्मी ने इस मामले में तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।