कहरा: सदर थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों ने पेपरलेस प्रक्रिया के विरोध में काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया
सदर थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मियों ने बिहार दस्तावेज नवीस संघ के बैनर तले आज पेपर लेस प्रक्रिया के विरोध में काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया है और जमकर बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी किया है। इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे रंजीत कुमार झा ने बताया कि पेपर लेस प्रक्रिया के विरोध में हम सभी काला बिल्ला लगाकर हड़ताल कर रहे हैं।