*कायाकल्प अभियान के तहत नारायणपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में छठ घाटों की साफ-सफाई*
*दिनांक 05 नवम्बर 2026:-* कायाकल्प अभियान के तहत प्रखंड नारायणपुर की विभिन्न पंचायतों में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की टीम द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य संपन्न किया गया।
इस दौरान छठ घाटों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए घाटों को व्यवस्थित किया गया, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
इस अभियान का उद्देश्य लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
15 views | Bhagalpur, Bihar | Nov 5, 2026