हसपुरा: पटेल पुस्तकालय के सभाकक्ष में बिहार पेंशनर समाज के सदस्यों की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई, पेंशनरों ने रखी अपनी-अपनी समस्या
हसपुरा शहर के हाईस्कूल मोड़ के समीप लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय के सभाकक्ष में बिहार पेंशनर समाज के सदस्यों की रविवार को बैठक हुई। बैठक संगठन मजबूती, सदस्यता शुल्क बढ़ाने, दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।