📍 राजस्व सेवाओं में तेजी, लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज समाहरणालय में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, सभी अंचल अधिकारी (CO), भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में दाखिल-खारिज, ऑनलाइन दाखिल-खारिज, जमाबंदी सुधार, सरकारी भूमि का सत्यापन, सरकारी भूमि के म्यूटेशन, बसैरा-02 अभियान, भू-समाधान पोर्टल एवं सहयोग शिविर पोर्टल सहित विभिन्न राजस्व सेवाओं की अंचलवार प्रगति की समीक्षा की गई।
📊 समीक्षा के प्रमुख आंकड़े
🔹 ऑनलाइन दाखिल-खारिज
कुल 16,546 मामलों में से 13,571 मामलों का निष्पादन, अर्थात 82% निष्पादन।
🔹 सरकारी भूमि का सत्यापन
कुल 1,16,205 प्लॉट में से 1,11,302 प्लॉट का CO स्तर पर सत्यापन पूर्ण।
➡️ 95.8% सत्यापन प्रगति।
🔹 सरकारी भूमि एवं अन्य भूमि संबंधी मामले
कुल 4,260 मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा भूमि अधिग्रहण, हस्तांतरण एवं बंदोबस्ती से संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश।
🔹 बसैरा-02 अभियान
कुल 2,706 सर्वेक्षण की समीक्षा।
➡️ 1,706 पर्चे अपलोड किए जा चुके हैं।
🔹 भू-समाधान पोर्टल
कुल 2,609 आवेदनों में से 2,294 मामलों का अंतिम निष्पादन।
🔹 सहयोग शिविर पोर्टल
कुल 3,265 प्राप्त आवेदनों में से 3,125 मामलों का निष्पादन। शेष लंबित मामलों को भी शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश।
🔹 जमाबंदी सुधार
जमाबंदी में नाम, विवरण एवं अन्य प्रविष्टियों से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निष्पादित करने का निर्देश।
🎯 जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को पारदर्शी, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। अंचलवार लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अपेक्षाकृत अधिक लंबित मामलों वाले अंचलों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
साथ ही, सभी संबंधित पोर्टल एवं अभियानों में अद्यतन प्रविष्टि, नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रगति की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
समयबद्ध राजस्व सेवाएं — पारदर्शी प्रशासन — नागरिकों को सुगम सेवा।
#Aurangabad #RevenueAndLandReforms #DistrictAdministration #GoodGovernance #BiharGovernment #CitizenServices
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Sep 21, 2026