📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें
🔹 विकास योजनाओं की सौगात: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वैशाली दौरे के अवसर पर औरंगाबाद जिले को स्वास्थ्य, श्रम एवं ऊर्जा क्षेत्र की ₹70.02 करोड़ की लागत वाली 07 विकास योजनाओं की सौगात मिली।
🔹 313 परिवारों को आवास: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 313 लाभुक परिवारों को उनके नवनिर्मित आवास की चाबी प्रदान की गई, जिससे उनके अपने घर का सपना साकार हुआ।
🔹 स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: नवीनगर एवं कुटुंबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा करुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
🔹 श्रमिकों के लिए सुविधा: श्रम विभाग के संयुक्त भवन के उद्घाटन से श्रमिकों को विभिन्न विभागीय सेवाएं एवं सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।
🔹 विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण: नए विद्युत शक्ति उपकेंद्र एवं अन्य ऊर्जा परियोजनाओं के उद्घाटन से जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
🔹 टीबी मुक्त औरंगाबाद अभियान: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के 1,951 अधिसूचित टीबी मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ न्यूट्रीशन किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मरीजों को उपचार के साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराने एवं शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग देने पर जोर दिया गया।
🔹 मतदाता सूची पुनरीक्षण में जनभागीदारी: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जीविका दीदियों ने गांव-गांव एवं मतदान केंद्रों पर लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया।
#Aurangabad #Bihar #Development #PublicWelfare #Health #SamratChoudhary #CMSamrat
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Health Department Energy Department, Bihar Rural Development Department, Government of Bihar Chief Electoral Officer, Bihar
Aurangabad, Bihar | Nov 22, 2026