चकरनगर: पटाखा बाजार में सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन सख्त, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
दीपावली पर्व को देखते हुए पटाखा बाजार की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार दोपहर 1 बजे एसडीएम रोहित कुमार मौर्य और सीओ अभय नारायण राय ने थाना प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत के साथ निर्धारित पटाखा बाजार स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का जोर दिया है।