घाघरा: दुर्गा पूजा को लेकर घाघरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
Ghaghra, Gumla | Sep 16, 2025 घाघरा थाना परिसर मे दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बीडियो दिनेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के कई पूजा पंडाल से पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा समिति के पदाधिकारी से पूजा की रूपरेखा की जानकारी ली। साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।