कोडरमा: बेहरवाटांड निवासी महिला ने उनके और परिवार के साथ हुई मारपीट को लेकर कोडरमा थाने में दिया आवेदन
गुरुवार को कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरवाटांड निवासी दुलारी देवी पति वंशी तुरी एवं प्रेम देवी पिता बंसी तुरी ने कोडरमा थाने में आवेदन देकर उनके और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट को लेकर कुल 7 लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है।आवेदन देकर मारपीट करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए मकान में लगा ताला खुलवाने को लेकर गुहार लगाई गई है।