कोडरमा: जिले के विभिन्न विद्यालयों में कुल 447 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का हुआ वितरण*
कल्याण विभाग कोडरमा के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के सभी सरकारी विद्यालय के कक्षा 8 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना नि: शुल्क साईकिल वितरण योजना का लाभ दिया गया। कल 447 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।