बक्सर: बक्सर में भाजपा का भव्य कलश वितरण, संत रविदास की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता का लिया संकल्प
Buxar, Buxar | Aug 18, 2026 बक्सर भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई बक्सर ने संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर अहिरौली स्थित जिला कार्यालय में मंडल स्तरीय कलश वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक और प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने की और संचालन लक्ष्मण शर्मा ने किया।