प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
11 अक्टूबर 2026
शीर्षक : प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जमुई के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, फुटबॉल में तीनों आयुवर्ग में पदक।
•अंडर-19 फुटबॉल में विजेता, अंडर-14 एवं अंडर-17 में उपविजेता बना जमुई•
जमुई: मुंगेर प्रमंडल में आयोजित चार दिवसीय प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल विधाओं में जमुई जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। फुटबॉल प्रतियोगिता के तीनों आयुवर्ग अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 में जमुई की टीम ने पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। अंडर-19 फुटबॉल में जमुई की टीम ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग में टीम उपविजेता रही।
वहीं, ताइक्वांडो बालक अंडर-19 वर्ग में जमुई के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। अरशद अहमद ने रजत पदक हासिल किया, जबकि हरिओम, सत्यम कुमार एवं आयुष ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पीयूष कुमार ने रजत पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के इस उत्साहजनक प्रदर्शन से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।
जिला खेल पदाधिकारी ने दूरभाष के माध्यम से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम के साथ जुड़े अन्य सदस्यों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
जमुई के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। जिला प्रशासन खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Industries Department, Bihar
Bihar Education Department
#CMSamrat
#samratchoudhary
3 views | Jamui, Bihar | Oct 11, 2026