किसी जिले की पहचान बदलने में प्रशासन के प्रयासों और जनता के विश्वास के साथ मीडिया की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होती है। वर्षों तक नक्सलवाद की छाया में रही जमुई की वास्तविक खूबसूरती, यहाँ के लोगों का साहस और उनकी उम्मीदें दुनिया तक पहुँचाने में हमारी जमुई की मीडिया ने अहम योगदान दिया है।
चोरमारा और गुरमहा में लोकतंत्र के प्रति जनता का विश्वास, चकाई में उद्योग एवं रोजगार की संभावनाएँ और गिद्धेश्वर, पंचभूर, कुंडघाट तथा गरही डैम की प्राकृतिक सुंदरता—स्थानीय मीडिया ने इन सबको केवल खबर नहीं बनाया, बल्कि जमुई की बदलती पहचान की कहानी के रूप में दुनिया के सामने रखा।
मीडिया केवल घटनाओं का साक्षी नहीं होती, वह बदलावों को आवाज देती है, जनता के विश्वास को पहचान देती है और आज की उपलब्धियों को कल के इतिहास का हिस्सा बनाती है। उसकी कलम और कैमरे प्रशासन तथा जनता के बीच संवाद का सेतु बनते हैं और जिले की उन कहानियों को दुनिया तक पहुँचाते हैं, जो अक्सर अनकही रह जाती हैं। आइए, जमुई की वास्तविक तस्वीर दुनिया तक पहुँचाने के इस साझा प्रयास को आगे बढ़ाएँ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar
Industries Department, Bihar
#jamuijila
#jamuinews
#JamuiTourism
#CMSamrat
#samratchoudhary
Jamui, Bihar | Oct 11, 2026