हरिद्वार: वन महोत्सव के तहत श्यामपुर पहुंचे वन विभाग ने स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ किया वृक्षारोपण
1 से 7 जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव के तहत वन विभाग ने बुधवार को श्यामपुर पहुंचकर कई फलदार वृक्ष लगाए। इस मौके पर कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी शिरकत की। हरिद्वार वन प्रभाग की एसडीओ संदीपा शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है, इसलिए लोगों की सहभागिता के लिए तमाम संस्थाओं को शामिल किया गया है और पर्यावरण के लिए यह बेहद जरूरी है।