हरिद्वार: हाथरस की घटना के चलते DM ने सभी धार्मिक आयोजनों की समीक्षा के दिए निर्देश
यूपी के हाथरस में धार्मिक कार्यक्रम में हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने रौशनाबाद स्थित अपने कार्यालय में हरिद्वार में होने वाले सभी धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा की समीक्षा के सभी SDM को निर्देश दिए है। DM ने कहा है कि अगर किसी आयोजन में निर्धारित संख्या से ज्यादा भीड़ आती है तो आयोजकों पर कार्रवाई की जाएगी।