हरिद्वार: डबल पुलिया के पास से रानीपुर पुलिस ने 8 किलो 20 ग्राम गांजा व बाइक किए जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
रानीपुर पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दादूपुर सुमननगर मार्ग पर डबल पुलिया के पास से 2 आरोपी नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 8 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों आरोपी बाईक पर सवार थे, जिसे सीज कर दिया गया है। दोनों आरोपी दीपक और ब्रजेश बिहार निवासी हैं और यहां अहबाबाब नगर में रह रहे थे।