हरिद्वार: सलेमपुर में प्लास्टिक के पुराने समान के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
बुधवार शाम सलेमपुर में प्लास्टिक के पुराने सामान के गोदाम में भीषण आग लग गई। आबादी क्षेत्र में स्थित इस गोदाम में लगी भीषण आग की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती ही गई। मौके पर पुलिस ने आस पास के मकानों को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया है। बताया जा रहा है कि आग बुझाने में कई घंटे लग सकते हैं।