हरिद्वार: हाथरस हादसे में मारे गए मृतकों को कनखल स्थित निर्मल अखाड़े में संतों ने दी श्रद्धांजलि
यूपी के हाथरस में सत्संग में भगदड़ के चलते हुए दर्दनाक हादसे ने संतों को भी खासा दुख पहुंचाया है। बुधवार को कनखल स्थित निर्मल अखाड़े में संतों ने अरदास की और मृतकों की आत्मा शांति की प्रार्थना की। संतों ने कहा कि सत्संग मानव कल्याण के लिए होते हैं.. ना की विनाश के लिए। लिहाजा घटना की उच्चस्तरीय जांच हो और आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।