कोतवाली थाना परिसर में मोहर्रम पर्व एवं निर्जला एकादशी पर्व को लेकर पुलिस ने सीएलजी सदस्यों, शांति मिशन सदस्यों के संग कानून व्यवस्था पर की चर्चा
बीकानेर।आगामी मोहर्रम पर्व एवं निर्जला एकादशी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार की शाम कोतवाली थाना परिसर में एक शांति समिति बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीएलजी सदस्य, शांति मिशन सदस्य और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सीओ सदर एडीशनल एसपी सिटी अनुष्ठा कालिया ने की।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों से मोहर्रम पर्व एवं निर्जला एकादशी पर्व के दौरान आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया। अधिकारियों ने जोर दिया कि सभी समुदायों के सहयोग और भाईचारे से ही दोनों पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे ।
अनुष्का कालिया ने कहा कि मोहर्रम का त्योहार शांति और अनुशासन के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से मोहर्रम जुलूस के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
कोतवाली थाना प्रभारी सविता ढाल ने दोनों पर्व आपसी सौहार्द भाईचारे से मनाएं जाने जाने को कहा अफवाहों पर ध्यान न दें और जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें। बैठक में नयाशहर थाना प्रभारी कविता पूनिया, कोटगेट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह शेखावत, पुलिस अधिकारी अनुज ढाल भी मौजूद रहे। शांति मिशन और सीएलजी सदस्यों में पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, पूर्व नगर परिषद उप सभापति हाजी हारूण राठौड़,लक्ष्मीनाथ मंदिर पर्यावरण समिति के सीताराम कच्छावा, अंजुमन इंतजामिया कमेटी अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा, व्यवसायी अब्दुल मजीद खोखर, चौरूलाल सुथार, अनवर अजमेरी, सैय्यद अख्तर, भवानी आचार्य, अयुब कयामखानी, अलीमुद्दीन जामी ,शाकिर हुसैन चौपदार, बीजेपी नेता राजकुमार पारीक, प्रभु दयाल चौधरी, गिरधारी लाल सुथार, दिनेश चौहान, मुजफ़्फ़र अली अंसारी, अनवर अली छींपा, यासिन छींपा, इस्माइल छींपा,वली मोहम्मद गोरी, हसन खिलजी, शोयब अली, बुदूं खां गूजर, सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मोहर्रम पर्व एवं निर्जला एकादशी पर्व के दौरान शहरी क्षेत्र में हमेशा की तरह इस बार भी शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा सोहार्द बनाए रखना है।