Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
kajorkhatra
Tonk पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Bikaner, Bikaner
| Jun 22, 2026
MORE NEWS
#Bikaner संभाग की दिनभर की अपडेट, प्राइम टाइम
Bikaner, Bikaner | Jun 22, 2026
दमकल के न पहुंचने पर लाखों का सामान जलकर राख खाजूवाला 22 जून (निस.)। इलैक्ट्रोनिक्स गोदाम में आग लगने पर दमकल ना पहुंचने पर मण्डी में उठ रहे हैं काफी सवाल। आखिर दमकल होने के बावजूद भी मौके पर दोनों कार्मिक कहा गायब थे जो कि आग बुझाने में दमकल का दम निकल गया। सोशल मीडिया पर आमजन दिन भर एक ही चर्चा करते हुए नजर आये कि नगरपालिका में दमकल होने के बावजूद भी मण्डीवासियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। क्या जिला कलक्टर आज कि घटना पर कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही करंेगे या फिर इति श्री कर ली जायेगी। सोमवार सुबह मिस्त्री मार्केट में किसी दुकानदार ने कचरा जलाया और कचरा जलने पर आग की लपटें तेज हो गई और उसी में से चिंगारी निकल कर पास में बने इलैक्ट्रोनिक्स गौदाम में जा पहुंची जिससे अचानक गौदाम में आग लग गई और गौदाम में रखा लाखों रूपये का इलैक्ट्रोनिक्स सामान कुछ ही समय में जल कर राख हो गया। नगरपालिका में सूचना देकर दमकल बुलानी चाहिए लेकिन मौके पर दमकल को ऑपरेट करने वाले दोनों कार्मिक ही नदारद मिले और पता चला कि बिना बताये वे अनुपस्थित हैं और इसकी जानकारी नगरपालिका प्रशासन को नहीं है। क्या यही व्यवस्था हमेशा इसी तरह बनी रहेगी या फिर कोई सुधार होगा, ये सवाल खाजूवाला की जनता पूछना चा रही है नगरपालिका प्रशासन से। काफी वर्षों से खाजूवालावासियों की मांग रही थी कि खाजूवाला में दमकल होनी चाहिए। किसी तरह से नगर निगम बीकानेर से दमकल मिल गई, लेकिन उसका दम इस तरह से निकलेगा, ये आमजन को पता नहीं था। सोमवार सुबह इलैट्रोनिक्स गोदाम में आग लगने पर दमकल की आवश्यकता पड़ी तो पता चला कि दमकल का खुद का ही दम निकला हुआ है और उसके ऑपरेटर ही गायब हैं, तो विपदा आने पर आखिर ऐसी स्थिति में दमकल को ऑपरेट कौन करे। भला हो बीएसएफ का जिन्होंने टैंकरों और मण्डीवासियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। अगर कभी कोई बड़ा हादसा हो जाये तो नगरपालिका की दमकल के भरोसे शायद कुछ नहीं होगा क्योंकि दिन भर सोशल मीडिया पर इसी बात को लेकर चर्चा होती रही कि दमकल का खुद का दम निकला हुआ है और उसे ऑपरेट करने वालों का नगरपालिका प्रशासन को ही पता नहीं है कि कार्मिक कहां है। खाजूवाला नगरपालिका बने हुए चार वर्ष हो चुके हैं लेकिन स्वयं की एक दमकल ना होना भी प्रशासन और सरकार पर सवालिया निशान है। अगर दमकल समय पर पहुंचती तो शायद दुकानदार का इलैक्ट्रोनिक्स सामान जलने से बच जाता लेकिन जब कुए में भांग मिल जाये तो ऐसा ही होता है। शायद खाजूवाला का कोई धणी-धोरी नहीं है अन्यथा ऐसी व्यवस्था ना होती। स्थानीय विधायक ने विधानसभा में भी दमकल गाड़ी का मुद्दा उठाया था, तब जाकर नगर निगम बीकानेर से ये पुरानी दमकल मिली थी, जिससे चलाने वाले भी मौके से नदारद मिले, ऐसे में दमकल मिलना या ना मिलना बराबर है। जिस जोश और उत्साह के साथ खाजूवाला को नगरपालिका का दर्जा मिला था, उस जोश के अनुसार मण्डीवासियों को आजतक वो सुविधाऐं नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी। अब सवाल उठता है कि जिस दुकानदार को लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया आखिर उसको मुआवजा कौन देगा।
Bikaner, Bikaner | Jun 22, 2026
कोतवाली थाना परिसर में मोहर्रम पर्व एवं निर्जला एकादशी पर्व को लेकर पुलिस ने सीएलजी सदस्यों, शांति मिशन सदस्यों के संग कानून व्यवस्था पर की चर्चा बीकानेर।आगामी मोहर्रम पर्व एवं निर्जला एकादशी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार की शाम कोतवाली थाना परिसर में एक शांति समिति बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीएलजी सदस्य, शांति मिशन सदस्य और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सीओ सदर एडीशनल एसपी सिटी अनुष्ठा कालिया ने की। बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों से मोहर्रम पर्व एवं निर्जला एकादशी पर्व के दौरान आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया। अधिकारियों ने जोर दिया कि सभी समुदायों के सहयोग और भाईचारे से ही दोनों पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे । अनुष्का कालिया ने कहा कि मोहर्रम का त्योहार शांति और अनुशासन के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से मोहर्रम जुलूस के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कोतवाली थाना प्रभारी सविता ढाल ने दोनों पर्व आपसी सौहार्द भाईचारे से मनाएं जाने जाने को कहा अफवाहों पर ध्यान न दें और जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें। बैठक में नयाशहर थाना प्रभारी कविता पूनिया, कोटगेट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह शेखावत, पुलिस अधिकारी अनुज ढाल भी मौजूद रहे। शांति मिशन और सीएलजी सदस्यों में पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, पूर्व नगर परिषद उप सभापति हाजी हारूण राठौड़,लक्ष्मीनाथ मंदिर पर्यावरण समिति के सीताराम कच्छावा, अंजुमन इंतजामिया कमेटी अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा, व्यवसायी अब्दुल मजीद खोखर, चौरूलाल सुथार, अनवर अजमेरी, सैय्यद अख्तर, भवानी आचार्य, अयुब कयामखानी, अलीमुद्दीन जामी ,शाकिर हुसैन चौपदार, बीजेपी नेता राजकुमार पारीक, प्रभु दयाल चौधरी, गिरधारी लाल सुथार, दिनेश चौहान, मुजफ़्फ़र अली अंसारी, अनवर अली छींपा, यासिन छींपा, इस्माइल छींपा,वली मोहम्मद गोरी, हसन खिलजी, शोयब अली, बुदूं खां गूजर, सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मोहर्रम पर्व एवं निर्जला एकादशी पर्व के दौरान शहरी क्षेत्र में हमेशा की तरह इस बार भी शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा सोहार्द बनाए रखना है।
Bikaner, Bikaner | Jun 22, 2026
इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ नष्ट बीकानेर। बीकानेर जिले के खाजूवाला में रिद्धि सिद्धि इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में लगी आग, गोदाम में रखे कूलर, फ्रिज, पंखे, AC जलकर हुए राख, आगजनी की वजह से गोदाम में रखे करीब 20 लाख रुपए के इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जलकर हुए राख, गोदाम के पीछे किसी व्यक्ति के द्वारा कचरा जलाने की वजह से आग लगने की आशंका, नगर पालिका की फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश, स्थानीय लोगों ने कहा- समय पर फायर ब्रिगेड पहुंचती तो बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकता था, स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर टैंकरों की सहायता से आग पर पाया काबू, देरी से आग पर कब होने के कारण पूरा सामान जलकर हुआ राख, नगर पालिका ईओ सोहनलाल ने कहा- फायर ब्रिगेड की गाड़ी में आई टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से नहीं पहुंच पाई दमकल, खाजूवाला पुलिस की टीम पहुंची मौके पर, खाजूवाला के मिस्त्री मार्केट की है घटना।
Bikaner, Bikaner | Jun 22, 2026