कनवास: कोटा बायपास से दरा हाईवे लूट कांड का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, ट्रक चालक से ₹12 लाख से अधिक की लूट मामले में था फरार
Kanwas, Kota | May 29, 2026 कनवास पुलिस ने दरा क्षेत्र में एनएच-52 पर ट्रक चालक और खलासी से 12 लाख 70 हजार रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे वांछित ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में थाना कनवास, साइबर सेल और डीएसटी टीम की संयुक्त का