लखीसराय: सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, मंत्रणा कक्ष में मासिक समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में बुधवार की दोपहर 1,5 पर जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम शैलेंद्र कुमार ने की। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।